Skip to content

VBU BA BSc BCom Admission 2022: संशोधित मेरिट लिस्ट आज निकाला जाएगा! जाने पूरा मामला

VBU BA BSc BCom Admission 2022: संशोधित मेरिट लिस्ट आज निकाला जाएगा! जाने पूरा मामला 1

Hazaribagh: विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का फिर से संशोधित मेरिट लिस्ट निकाला जाएगा। जिसके अनुरूप चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन चुने गए अंगीभूत महाविद्यालयों में हो पाएगा। बताते चलें कि पूर्व में ही 18 अगस्त को मेरिट लिस्ट निकाला गया था परंतु उसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सही से नहीं होने का आरोप झारखंड छात्र मोर्चा हजारीबाग के जिलाध्यक्ष लड्डू यादव (करण यादव) एवं कांग्रेस नेता प्रकाश यादव ने लगाया। जिस कारण 22 अगस्त को अचानक नामांकन प्रक्रिया रोक दिया गया था और विश्वविद्यालय द्वारा सूचना प्रेषित कर टेक्निकल समस्या के कारण नामांकन रोकने का बात कही गई।
अब आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आज संशोधित मेरी लिस्ट निकाला जाएगा। जिसमें चयनित छात्र-छात्राएं ही चुने हुए महाविद्यालयों में नामांकन ले पाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

1) संशोधित मेरे लिस्ट का प्रकाशन:-25/08/2022

2) ऑनलाइन एडमिशन:-26/08/2022 से 01/09/2022 तक

3) सर्टिफिकेटओं का महाविद्यालय में ऑफलाइन वेरीफिकेशन:- 27/08/2022 से 03/09/2022 तक

4) क्लासेस की शुरूआत:- 15/09/2022