Skip to content

मनोज तिवारी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, केजरीवाल की खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

News Desk
मनोज तिवारी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, केजरीवाल की खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन 1

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने इसका दावा किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें मनोज तिवारी को बस में लेकर जाया जा रहा है। बस में मनोज तिवारी के साथ कुछ अन्य भाजपा नेता और पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

Also Read: 12 साल की बच्ची के मदद से झारखंड के तीन प्रवासी हवाई जहाज से पहुंचे घर, CM सोरेन ने जताया आभार

दरअसल सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है। सोमवार को सरकार के खिलाफ नौ स्थानों पर भाजपा ने प्रदर्शन करने की बात कही थी, लेकिन राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान ही भाजपा नेता हिरासत में ले लिए गए।

Also Read: दरोगा के लिए होने वाली सीमित परीक्षा पर CM हेमंत सोरेन ने लगाई रोक, धांधली का है मामला

लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही दिल्ली सरकार ने केंद्र से तुरंत पांच हजार करोड़ रुपये की मांग की है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि वेतन के लिए भी पैसे नहीं हैं। इसलिए यह राशि अविलंब उपलब्ध करा दी जाए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा है।

Also Read: पीएमओ ने PM Cares फंड के विवरण का खुलासा करने से किया इनकार

सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने न्यूनतम खर्च की समीक्षा की है। इसके अनुसार केवल वेतन तथा कार्यालयों के रखरखाव पर न्यूनतम 3500 करोड़ का मासिक खर्च है। जीएसटी व अन्य स्नोत मिलाकर प्रथम तिमाही में कुल 1735 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है। पिछले साल इस अवधि में 7799 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ था। वर्तमान में दिल्ली को न्यूनतम 5000 करोड़ की आवश्यकता है।