Skip to content
Advertisement

झारखंड में युवाओं के लिए 35 हजार की वैकेंसी जल्द: सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड में युवाओं के लिए 35 हजार की वैकेंसी जल्द: सीएम हेमंत सोरेन 1

साहिबगंज: साहिबगंज में अपने अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द युवाओं के लिए 35000 नियुक्तियां निकाली जाएगी ताकि यहां के युवाओं को और सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार ने झारखंड के जनता के लिए हमेशा तटस्थता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके भाजपा षड्यंत्रकारी तरीके से सरकार को स्थिर करने का लगातार प्रयास किया है, फिर भी झारखंड में विकास का रथ अपने मंजिल की ओर बढ़ती जा रही है।

Also read: JSSC Vacancy 2023: JSSC ने उत्पाद विभाग में फिर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकते है आवेदन

सर्वजन पेंशन योजना से वृद्ध, विधवा एवं सामाजिक सुरक्षा के आधार पर पेंशन देने से समाज के असहाय लोगों को एक संबल सा महसूस हुआ है। सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बनाने का कार्य एक नया कृतिमानगढ़ रहा है। 20 वर्षों में झारखंड वासियों को भाजपाइयों ने अपने भ्रष्टाचारी नीतियों से झारखंड को लूटा है। जब यूपीए सरकार में खाद्यान्न सामग्रियों के दाम में कुछ ही वृद्धि होने के उपरांत भाजपा नेताओं के द्वारा गले में तख्ती डालकर शोर – शराबा करते थे, जबकि भाजपा के शासन काल में ही हर चीजों का वृद्धि बेतहाशा हुआ है। आज गैस सिलेंडरों में ₹200 कम करके वह लोगों के हितेषी होने के नारा लगा रहे हैं जबकि यही वह सरकार है जिसने पिछले 9 सालों में 445 रुपए का सिलेंडर लगभग ₹1200 में खरीदने के लिए लोगों को मजबूत किया।

Advertisement
झारखंड में युवाओं के लिए 35 हजार की वैकेंसी जल्द: सीएम हेमंत सोरेन 2
झारखंड में युवाओं के लिए 35 हजार की वैकेंसी जल्द: सीएम हेमंत सोरेन 3