झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 827 हो गई है। अभी तक कोविड-19 से 390 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
राज्य में कोरोना के 431 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 6 है।
Also Read: अब रामगढ में ही होगी कोरोना की जाँच, विधायक ममता देवी ने नई मशीन का किया उद्घाटन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को मिले 46 नए मरीजों में सर्वाधिक कोडरमा में 13, गढ़वा में 10, सिमडेगा में 9, हजारीबाग में 4, गुमला और खूंटी में 3-3 जबकि रांची, पलामू, जमशेदपुर और लातेहार में 1-1 मरीज मिले हैं। गुरुवार को मिले मरीजों में लगभग सभी प्रवासी हैं।









