मानसून पूरी तरहा से झारखंड में हावी हो चुका है। गुरूवार को पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जमकर बारिश हुई है लेकिन राहत वाली बारिश आफत बनकर लोगों पर टूटी है।
झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। वज्रपात से एक महिला और दो बच्चों समेत 8 लाेगाें की माैत हाे गई। जबकि दर्जनभर लाेग झुलस गए हैं।
हजारीबाग जिले के बरही में भी वज्रपात से शिवपुर गडलाही निवासी विजय रविदास की मौत हो गई। वहीं वज्रपात से गोड्डा के देवगढ़ा में दो सगे भाई मंगल किस्कू व मनसा किस्कू और गिरिडीह के गावां में 70 वर्षीय सूरज राउत की मौत हो गई।
- Jharkhand News : झारखंड विधानसभा परिसर में 77वां राज्यव्यापी वन महोत्सव, CM हेमंत सोरेन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- Jharkhand News : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड के गंभीर मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
- Barter WATER Mission : बार्टरवाटर मॉडल से जल संरक्षण को नई दिशा, रेनबो क्रेडिट के जरिए स्वच्छ पानी और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ेंगे ग्रामीण
जबकि गढ़वा में भंडरिया के कंजिया गांव में रवींद्र कच्छप खेत में हल चला रहा था। इसी दाैरान ठनका गिरने से उसकी माैत हाे गई। गढ़वा के ही मेराल में महुआ चुनने गई पार्वती देवी की मौत हो गई। पलामू के छतरपुर के पिंडराही गांव में ठन प्रह्लाद सिंह की मौत हो गई। नौडीहा में बिचलाडीह आहर के पास महुआ पेड़ के नीचे खड़े अर्जुन भुइयां की माैत हाे गई।
मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जून से 29 जून तक पूरे झारखंड में बारिश होगी। वज्रपात भी होंगे। 27-28 जून को चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश होगी। रांची में गुरुवार देर शाम तेज बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री से घटकर 26 डिग्री पहुंच गया है।









