Skip to content

बजट पेश होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- हमने शासन के रथ को झोपड़ियों की ओर मोड़ दिया है

Shah Ahmad

हेमंत सरकार ने अपना पहला बजट 2020-21 पेश कर दिया है. इस बजट में चुनाव के समय की गयी वादो को पूरा करने की कोशिश की गयी है तो वही कुछ ऐसे वादे है जिसे जल्द पूरा करने की बात सरकार कर रही है. बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री रामेश्वर उरावं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया जहाँ उन्होंने सभी विषयो पर विस्तार से जानकारी दी.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 86,370 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए गरीबों और किसानों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ ही 100 मोहल्ला क्लिनिक खोलने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना की शुरुआत की गई है और इसके लिए सरकार ने दो हजार करोड़ की राशि आवंटित की है।

Also Read: JharkhandBudget2020: बजट सत्र के दूसरे दिन भी भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष की मांग पर अड़े

बजट में 57 लाख परिवारों को अनुदानित दर पर खाद्यान, लुंगी और धोती मुहैया कराने का सरकार ने ऐलान किया है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने वालों को अतिरिक्त 50 हजार रुपए सरकार मुहैया कराएगी।

शिक्षा पर विशेष ध्यान

हेमंत सोरेन सरकार के पहले बजट में एक विशेष छात्रवृति योजना शुरू करने की घोषणा हुई है। इसके लिए अलग से 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं मिड डे मिल बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 1500 की जगह उन्हें 2000 रुपए का मानदेय मिलेगा। इसके सात थी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल प्रोप्साहन योजना शुरू की जाएगी।

Also Read: भारत में प्रत्येक उपयोगकर्ता प्रत्येक महिने 11.2GB डेटा का कन्‍जूयम करता है, जानिए पूरी रिपोर्ट

राज्य का विकास दर आठ प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य

86,370 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि इसमें से 73,315.94 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 13,054.06 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य का विकास दर आठ प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य तक किय गया है। पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने 50 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 4.7% रही

मुख्यमंत्री ने अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की अब किसी की मौत भूख से नहीं होगी, हमारी सरकार ने आम जनो की प्राथमिकताओं को तय कर लिया है. जिन्हे राशन मिल रहा है उन्हें मिलता रहेगा। और जिन लोगो के पास राशन कार्ड नहीं जो ठीक से भोजन नहीं कर पाते है उनके लिए 377 दाल-भात केंद्र खोले जायेंगे। युवाओ के लिए सीएम ने कहा की ग्रेजुएट छात्रों को 5000 हज़ार और एमए के छात्रों को 7000 हज़ार प्रोत्शाहन राशि दी जाएगी।