मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है l मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए हवाई जहाज का भी इस्तेमाल किया जाएगा l इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है l श्री सोरेन ने कहा कि विशेष ट्रेनों और बसों से प्रवासी श्रमिको, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है और यह प्रक्रिया तबतक चलेगी जब तक सभी प्रवासी श्रमिक सुरक्षित घर नहीं आ जाते हैं l
- Sahibganj News : पंकज मिश्रा ने काटरगंज और गोड़ाबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, जिले की खुशहाली की कामना
- Jharkhand News : विधायक प्रदीप यादव की अनुशंसा पर 8 जरूरतमंदों को मिली ₹3.20 लाख की आर्थिक सहायता, इलाज और पढ़ाई के लिए मिली राहत
- Jharkhand Assistant Teacher Recruitment : झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती पर बड़ा अपडेट, 29 अक्टूबर तक सरकार को देना होगा जवाब
पूर्व में सोरेन सरकार ने कहा था की यदि जरूरत पड़ी तो हवाई जहाज के माध्यम से भी दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को लाया जायेगा। इसे लेकर हेमंत सरकार ने गृह मंत्रालय से अनुमति भी मांगी है। यदि गृह मंत्रालय अनुमति देता है झारखंड पहला राज्य होगा जो अपने प्रवासी को हवाई जहाज के माध्यम से लायेगा।