Skip to content
image
image: saurabh singh
Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश और रांची महानगर के संयुक्त तत्वधान में CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई मुहीम

image
image: saurabh singh

Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश और रांची महानगर के संयुक्त तत्वधान में CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए आज कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मानव श्रृंखला बनाया गया, इसके समर्थन में आज हजारों की संख्या में रांची की जनता ने मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपना समर्थन दिया यह कार्यक्रम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष “अमित कुमार” रांची महानगर के अध्यक्ष “सूर्य प्रभात” और ग्रामीण जिला के अध्यक्ष “हर्षवर्धन पांडे” के नेतृत्व में  कार्यक्रम संपन्न हुआ|

Advertisement
Advertisement
jharkhand
image: Saurabh Singh

आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य साहू प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू रांची के सांसद संजय सेठ राज्यसभा के सांसद महेश पोद्दार रांची के विधायक सीपी सिंह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल रांची की मेयर आशा लकड़ा डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित थे

ads

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा सी ए ए लोगों को नागरिकता देने का बिल है लेने का नहीं कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां लोगों में भ्रम फैला कर देश को बांटना चाहती है धारा 370, 35A, राम मंदिर के निर्माण, का मार्ग सफलतापूर्वक प्रशस्त होने पर विपक्ष की सभी पार्टियां फ्रस्ट्रेशन में है सीए पर देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है,

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अनगिनत शरणार्थियों के जीवन में एक आशा की किरण लेकर आया है धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे इन 3 देशों के परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा 3 देशों में वहां के अल्पसंख्यक वर्ग उत्पीड़ित अक्षितो को गले लगाकर वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन परंपरा के अनुरूप एक गौरवपूर्ण भारत की कल्पना को चरितार्थ करता है इस निर्णय से भारतवासियों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है इन 3 देशों में जो वहां हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, और ईसाई समुदाय के लोग हैं जिनकी संख्या लगातार घट रही है वैसे लोग कहां जाएंगे भारत का यह फैसला स्वागत योग्य है कांग्रेस और वामपंथी ने जिस प्रकार इसका विरोध करने का प्रयास किया है इससे इन दलों की वोटबैंक एवं तुष्टीकरण की राजनीति एक बार फिर बेनकाब हुई है |

image
Image: Saurabh Singh


राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर वहां रह रहे अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है वहां रह रहे अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार, बलात्कार, और उनके संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए जा रहे हैं इन सबसे बचकर वह भारत आते हैं तो भारत में उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित कई मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाती है यह पूर्ण रूप से मानवीय अधिकारों का हनन है इसलिए इनको यह सभी सुविधा प्राप्त हो इसलिए सीए ए कानून लाया गया है ताकि हम से जो अलग होकर वे वहां गए हैं उन्हें यह अधिकार देना हमारा कर्तव्य है जिसका हम पालन कर रहे हैं कांग्रेस भारत विभाजन की अपनी ऐतिहासिक गलतियों के लिए प्रयश्चित करने का एक और अवसर गंवा बैठी है आने वाले समय में कांग्रेस को देश की जनता फिर सबक सिखाएगी |


रांची के विधायक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कांग्रेस और वामपंथी देश में तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है अफजल गुरु के समर्थन करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग देश विभाजित करना चाहते हैं परंतु यह मत भूलो अब देश का हिंदू जाग गया है सीए ए पर कांग्रेस और वामपंथी को डर लग रहा है क्यों डर लग रहा है भाई हम सनातन धर्म के मानने वाले हैं हम नाग को भी दूध पिलाते हैं अगर नाग फन उठाकर डसने की कोशिश करेगा तो हम उसे कुचलना भी जानते हैं भारत में रहने वालों को वंदेमातरम कहना होगा वामपंथी तो पूरे देश से समाप्त हो गया है यह वही वामपंथी है जो पानी रूस में पड़ता है तो छाता हिंदुस्तान में लगाते हैं जेएनयू को वामपंथी टुकड़े-टुकड़े गैंग का अड्डा बना दिया है वहां से बड़े इतिहासकार अकबर को महान बताते हैं अब यह नहीं चलेगा जयचंद और जाफर जैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है ममता बनर्जी जो मुख्यमंत्री बनने के पहले तक घुसपैठियों का विरोध कर रही थी आज वही उसक समर्थन कर रही है वोट बैंक की राजनीति अब नहीं चलेगी |

image
image: saurabh singh

प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने इस सफल कार्यक्रम के लिए रांची की जनता रांची की सभी धार्मिक संगठन सामाजिक संगठन सभी व्यापारी सभी छात्र-छात्राओं रांची की सभी प्रबुद्ध नागरिक एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी रांची महानगर के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया |

ads
आज के इस कार्यक्रम में प्रतुल शाहदेव दीनदयाल बरनवाल सोनाखान नीरज पासवान सत्यनारायण सिंह सीमा शर्मा राज श्रीवास्तव अभिषेक सिंह राकेश चौधरी कुणाल यादव वरुण तिवारी किसलय तिवारी संजय पोद्दार श्रीनिवास राहुल अवस्थी पवन पासवान रितेश तिवारी ललित ओझा मनोज पांडे सुरेंद्र महतो सतीश सिन्हा रवि मुंडा पवन साहू केके गुप्ता वरुण साहू धर्मेंद्र सिंह छतर धारी महतो सुबेश पांडे अजय गिरी संतोष मिश्रा अरुण पांडे उपेंद्र रजक स्वामी सौम्य उत्तम यादव मुनचुन राय मिश्रा विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण लोहिया हिंदू जागरण मंच के सुजीत सिंह अशोक पुरोहित उत्तम यादव मुनचुन राय अमृत रमन सुरेंद्र महतो सतीश सिन्हा रवि मुंडा पवन साहू चक्रधारी महतो सुबह पांडे अजय गिरी अरुण पांडे संतोष मिश्रा उपेंद्र रजक सुनील यादव ननकू तिर्की दीनू शौर्य रोमित नारायण रजनी आनंद राजदीप नीरज कुमार कृष्णा सा राकेश सिंह ज्ञानदेव झा कमल झा पूजा सिंह दर्पणा थापा पूनम साहू पायल सोनी गीता वर्मा नीलम चौधरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे की यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी |

Advertisement
भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश और रांची महानगर के संयुक्त तत्वधान में CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई मुहीम 1