Skip to content
Advertisement

पीएमसीएच में बिरहोर प्रसूता को एंबुलेंस के लिए करना पड़ा घंटो इंतजार

धनबाद के पीएमसीएच में मरीजों को आये दिन मुसीबतो का सामना करना पड़ता है. बड़ी सरकारी आस्पताल होने के बावजूद भी प्रशासन की वजह से इसमें मरीजों को सुविधाएँ समय पर नहीं मिला पाती है.

Advertisement
Advertisement

adsApp Link: bit.ly/30npXi1

पीएसमीएच से डिस्चार्ज होने के बाद संरक्षित आदिम जनजाति बिरहोर की प्रसूता को एंबुलेंस के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। प्रसूता के साथ आई सहिया और उसके परिजन अस्पताल में मदद के लिए भटकते रहते। किसी कर्मचारी ने उसकी मदद नहीं की। काफी देर परेशान होने के बाद परिजन अधीक्षक से मिले और उनसे एंबुलेंस देने की गुहार लगाई। हालांकि अधीक्षक डॉ एसके सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर प्रसूता और परिजनों को तोपचांची के चलकरी स्थित उनके घर भिजवाया।

Also Read: झाविमो में बड़ा उलटफेर- प्रदीप यादव और बंधू तिर्की को नहीं मिला कोई पद, प्रदीप यादव का पद अभय सिंह के नाम

जानकारी के अनुसार चलकरी निवासी चेतन बिरहोर की 21 वर्षीय पत्नी मनीषा प्रसव के लिए बुधवार को पीएमसीएच के गायनी में भर्ती कराई गई। छोटा ऑपरेशन ने मनीषा ने बेटी को जन्म दिया। शुक्रवार को राउंड पर आई डॉक्टर ने महिला की जांच की और लगभग 12 बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद मनीषा के साथ आई सहिया मालती देवी ने तोपचांची के डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें सहयोग की अपील की। तोपचांची के डॉक्टरों ने मामला पीएमसीएच पर फेंककर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद लोग एंबुलेंस के लिए पीएमसीएच के लोगों से संपर्क करने लगे। न तो पीएमसीएच के नर्सों ने उसकी मदद की और न कर्मचारियों ने। किसी ने अधीक्षक से मिलने तक की सलाह नहीं दी।

adsApp Link: bit.ly/30npXi1

दोपहल लगभग ढाई बजे अस्पताल के निरीक्षण को निकलने अधीक्षक डॉ एके चौधरी की नजर परेशान परिजनों पर पड़ी। अधीक्षक ने उनसे पूछताछ की। मामला समझने के बाद मनीषा को घर भेजने के लिए एंबुलेंस देने के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद लगभग तीन बजे एंबुलेंस की व्यवस्था हुई और बिरहोर प्रसूता अपने परिजनों के साथ चलकरी के लिए रवाना हुई।

Also Read: नीति आयोग ने जारी की बेहतर शिक्षा देने वाले जिला की सूची! जानिये झारखंड के किस जिले को मिला तीसरा स्थान

Advertisement
पीएमसीएच में बिरहोर प्रसूता को एंबुलेंस के लिए करना पड़ा घंटो इंतजार 1