Skip to content
Advertisement

BJP विधायक CP Singh ने मास्क नहीं पहनने वाले से जुर्माना वसूलने का मुद्दा सदन में उठाया

Arti Agarwal

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को रांची से भाजपा के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने मास्क नहीं पहनने पर गुरुवार को लोगों से वसूले गए जुर्माने का मुद्दा सदन में उठाया उन्होंने कहा कि 1 दिन पूर्व रांची में मास्क नहीं पहनने पर 4 लाख का जुर्माना वसूला गया है उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित सदन में बैठे अधिकतर विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह भी मास्क नहीं पहने हैं इनसे भी जुर्माना वसूला जाए.

सीपी सिंह ने कहा कि आम जनता के सामने एक ऐसे ही चीजें सामने आ रही है जिससे पता चलता है कि जो नीति निर्धारक है वही मास्क नहीं पहन रहे हैं और आम जनता से पैसे वसूले जा रहे हैं. क्या कानून सिर्फ गरीब जनता के लिए है? इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जब से बजट सत्र चल रहा है तब से सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिया जाए और जो भी माननीय मास्क नहीं पहने हैं उनसे जुर्माना वसूला जाए।

Advertisement
BJP विधायक CP Singh ने मास्क नहीं पहनने वाले से जुर्माना वसूलने का मुद्दा सदन में उठाया 1