Skip to content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ढुल्लू महतो को राजनीतिक दुर्भावना से प्रताड़ित कर रही राज्य सरकार

Arti Agarwal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती हैं और जाती हैं परन्तु राजनीतिक मर्यादाएं नही मिटनी चाहिए। राजनीतिक दुर्भावना के तहत हेमंत सरकार भाजपा के बाघमारा विधायक को प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान पार्टी की ओर से जारी किया है।

Also Read: एक दिन में कोरोना के 97 मामले मिलने का रिकॉर्ड, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव के हुए 1127 मामले

बयान में लिखा गया है कि भाजपा को कोर्ट पर पूरा भरोसा है, कानून को अपना काम भी करना चाहिए परंतु जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि को पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक परेशान किया जाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन को कानून के हिसाब से अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए, उसे राजनीतिक मोहरा नहीं बनना चाहिए। विधायक ढुलू महतो भी एक चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं।