Skip to content
Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हेमंत सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है

News Desk

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है की हेमंत सरकार में व्यवसायियों की सरेआम हत्या हो रही है. अपराधिक संगठनों के हौसले बढ़ते जा रहे है. पुलिसकर्मियों पर हमले होने लगे है. यह देख कर लगता है की राज्य की हेमंत सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है। प्रतुल शाहदेव ने ये भी कहा को हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके है.

Advertisement
Advertisement

Also Read: झारखंड में फिर एक बार होगा अँधेरा ! 18 घंटे हो सकती है बिजली की कटौती

प्रतुल शाहदेव ने अपने बयान में कहा है की गहन जांच होनी चाहिए कि पिछले 6 महीने में ऐसे संगठित गिरोहों के पनपने के पीछे किसका हाथ है? राजमहल की दुष्कर्म पीड़िता के घर पर हुए हमले के बारे में कहा कि राजमहल में एक बच्ची के साथ बलात्कार होता है, बाद में पीड़िता के घर पर मुकदमा वापसी के लिए गोलियां भी चलाई जाती हैं।

Also Read: अपहरण हुए जिस व्यक्ति को छुड़ाने के क्रम में पुलिस पर हुआ था हमला उसकी आज मिली लाश

आगे उन्होंने कहा कि सरेआम हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं होने लगी हैं। फिरौती नहीं मिलने पर साहेबगंज के अपहृत व्यवसायी अरुण साह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। अपहृत व्यवसायी की खोज में गई पुलिस पार्टी पर अपराधियों ने गोलियां चलाई और एक पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया। गैंगस्टर फेसबुक पर हथियार लहराते अपनी तस्वीर डाल रहे हैं और उनको पुलिस पकड़ नहीं पा रही। यह सब दिखा रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है।

Advertisement
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हेमंत सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है 1