Skip to content

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की हुई ताजपोशी, जानिए आम कार्यकर्त्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर

Shah Ahmad
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की हुई ताजपोशी, जानिए आम कार्यकर्त्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर 1

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक प्रकाश ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ये जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार को युवा विरोधी भी बताया।

Also Read: बाघिन का शिकार हुआ युवक, मौके पर हुई मौत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 फरवरी को दीपक प्रकाश को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्त किया था। विधानसभा चुनाव में हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आदि मौजूद रहे।

Also Read: बजट पेश होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- हमने शासन के रथ को झोपड़ियों की ओर मोड़ दिया है

करीब 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े हैं दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2000 में जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मुख्यमंत्री बाबूलाल के कार्यकाल में झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के चेयरमैन बनाए गए। जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़ी और झाविमो बनाया तो दीपक प्रकाश उनके साथ चले गए थे। हालांकि, जल्द वह पुन: भाजपा में वापस आ गए। भाजपा की पिछली कमेटी में दीपक प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके। लक्ष्मण गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महामंत्री बने।