Skip to content

झारखण्ड में समाज कल्याण पदाधिकारियों का हुआ तबादला, देखे किस जिले में किसे भेजा गया

झारखण्ड सरकार ने कई जिलों के समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर नए अधिकारियों को पदस्थापित कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के द्वारा जारी किये गए अधिसूचना के अनुसार सुमन गुप्ता को बोकारो में पदस्थापित किया गया है। वही, कलानाथ को गोड्डा में पदस्थापित किया है, नीता चौहान को पलामू, सीता पुष्पा को गुमला, सत्या ठाकुर पूर्वी सिंहभूम और सुमन सिंह रांची की सहायक निदेशक बनाई गई हैं.

आरती कुमारी को कोडरमा का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि अंजू कुमारी को पाकुड़, शिप्रा सिन्हा को हजारीबाग, श्वेता भारती को रांची, नचिकेता को रामगढ़, स्नेह कश्यप को धनबाद, सुरभि सिंह को सिमडेगा और कंचन सिंह को सहायक निदेशक बनाया गया है। मीरा कुमारी को जामताड़ा, प्रीति रानी को लोहरदगा, संध्या रानी को सरायकेला खरसावां, पम्मी सिन्हा और कृष्णा टोप्पो को सहायक निदेशक बनाया गया है, अलका हेम्ब्रम को गिरिडीह, कनक कुमारी तिर्की को देवघर, बसंती गुलाबीस बाड़ा को खूंटी, इंदुप्रभा खलखो को साहेबगंज, अनीसा कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम, अनीता कुजूर को दुमका, पूर्णिमा कुमारी को गढ़वा, सूरजमुनी कुमारी को चतरा और रेणु रवि को लातेहार का समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है। विभाग ने एक साथ 36 पदाधिकरियो को इधर से उधर किया है