Skip to content

झारखंड के बरही विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मदेव पासवान (Brahmdeo Paswan) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के कोलुआ कला निवासी समाजसेवी ब्रह्मदेव पासवान (Brahmdeo Paswan) के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में उन्हें सम्मानित किया है. झारखंड के दलित, आदिवासी समुदाय के लिए आवाज उठाने को लेकर ब्रह्मदेव पासवान को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है. सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर प्रखर होकर अपनी बात रखने वाले ब्रह्मदेव को उनकी सक्रियता को देखते हुए उनकी प्रशंसा की है.

इधर ब्रह्मदेव पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिल भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष डॉ उदित राज ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.