Skip to content
Advertisement

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ अपने ननिहाल पहुंचे, सोहराई पर्व में हुए शामिल

Arti Agarwal

CM Hemant Soren: सोहराय पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चांडिल स्थित धातकीडीह अपने ननिहाल पहुंचे।

Advertisement
Advertisement
CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ अपने ननिहाल पहुंचे, सोहराई पर्व में हुए शामिल 1
Advertisement

ग्रामीण महिलाओं ने संताल समाज के परम्परानुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन का पांव धोकर स्वागत किया। तत्पश्चात दोनों को जोहार करके अभिवादन किया गया। इनके पीछे पीछे सड़क मार्ग से सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और अनुज बसंत सोरेन की पत्नी भी गांव पहुंची। यह सभी बुधवार रात को ही चांडिल पहुंच गए थे। सभी चांडिल स्थित होटल वेब इंटरनेशनल में ठहरे थे।

इसे भी पढ़े- Jharkhand News: झारखंड के 65 हज़ार पारा शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, मर गए तो आश्रितों को मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री के ननिहाल पहुंचने पर आंगन में उनके बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनन्द प्रकाश से उन्होंने क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं लेकर भी लोग पहुंचने लगे और उन्हें समस्या निवारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। जिसके बाद आदर के साथ मुख्यमंत्री को घर के अंदर ले गए जहां परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट व्यंजन व पीठा का स्वाद लिया। पीठा खाने के दौरान घर परिवार के लोगों से उन्होंने बातचीत की। जबकि झामुमो कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी बाहर मौजूद थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री के आने से पूर्व उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनन्द प्रकाश सहित अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल आगमन को लेकर धातकीडीह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सड़क से लेकर गांव तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री के कारकेट का हेलीपैड से गांव तक कई बार मॉक ड्रिल भी किया गया।

इसे भी पढ़े- JAC Board Exam 2023: JAC मैट्रिक और इंटर परीक्षा के प्रश्न पैटर्न में फिर करेगा बदलाव, जानिए पूरी ख़बर