Skip to content
Advertisement

Bharat Bandh: भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झारखंड के कांग्रेस विधायक

Arti Agarwal

केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए तीन नए कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद का आवाहन किया गया है झारखंड की सत्ताधारी दलों के द्वारा किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया गया है किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी किया है वहीं कांग्रेस देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ किसान संगठनों को समर्थन देकर कृषि कानून का विरोध कर रही है.

Advertisement
Advertisement

Also Read: झारखंड में भारत बंद का दिखने लगा असर, बाजार एंव दुकाने पूरी तरह से बंद

झारखंड में भी भारत बंद का असर देखा जा सकता है. भारत बंद का समर्थन करते हुए झारखंड कांग्रेस के विधायक भी सड़कों पर उतरे और किसान संगठनों द्वारा आहूत की गई भारत बंद को समर्थन देकर केंद्र सरकार को घिरते नजर आए राजधानी रांची के पिस्का मोड़ पर कॉन्ग्रेस से मांडर विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक पैदल मार्च निकाला गया जिसमें महागामा के विधायक दीपिका पांडे सिंह, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर और गुड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव भी मौजूद थे.

Advertisement
Bharat Bandh: भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झारखंड के कांग्रेस विधायक 1