Skip to content

शनिवार को मिले 8 मरीजों के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुँची 67

Shah Ahmad
शनिवार को मिले 8 मरीजों के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुँची 67 1

झारखण्ड में कोरोना का संक्रमण का खतरा बढ़ता चला जा रहा है. शनिवार को राज्य 8 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आये है जिसमे रांची के हिंदपीढ़ी के 4, रांची के ही कांटाटोली का एक तथा पलामू में 3 नए मामले सामने आये है. जिससे राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 67 हो गया है.

Also Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा तथ्यों को को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे मंत्री रामेश्वर उरांव

67 कोरोना पॉजिटिव में से 3 लोगो की मौत हो चुकी है तो वही 13 लोग स्वस्थ हुए है. राज्य में अब तक रांची से सबसे ज्यादा 40 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसमें 2 की मौत और 5 स्वस्थ हो चुके हैं, बोकारो 10 पॉजिटिव 1 की मौत, हजारीबाग 3 पॉजिटिव 2 स्वस्थ हुए, धनबाद 2 पॉजिटिव, गिरिडीह 2 पॉजिटिव, सिमडेगा 2 पॉजिटिव 1 स्वस्थ हो चुके हैं, देवघर 2 पॉजिटिव, गढ़वा 1 , पलमू से तीन पॉजिटिव शामिल है। अब तक राज्य भर से कुल 6164 कोविड-19 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें 6105 नेगेटिव पाए गए हैं और 59 संक्रमित मिले हैं। झारखंड में चार जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स, एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है.

Also Read: झारखण्ड में 3 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 59

बता दें की राज्य में 51 कोरोना के एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है. पलामू में एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जबकि यहाँ अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया था. एक साथ तीन मरीज सामने आने से लोगो में दहशत का माहौल है तो वही मरीज के उपचार के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से कार्य कर रही है. सभी मरीज को नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में शिफ्ट किया गया है। यही पर होगा चारो कोरोना मरीज का इलाज। एक गढ़वा का और तीन पलामू के है कोरोना पॉजिटिव मरीज।