Skip to content
Advertisement

Deoghar News: 451 झारखंड आन्दोलनकारियों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर मंत्री हफीजुल हसन ने किया सम्मानित

Deoghar: अल्पसंख्यक,कल्याण सह जल संसाधन विभाग मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में गुरुवार को मधुपुर विधानसभा अंतर्गत झारखंड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह

Advertisement
Advertisement
का आयोजन मधुपुर किसान भवन में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन और उपायुक्त विशाल सागर व झारखण्ड आन्दोलनकारियों ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

झारखंड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह के दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास,त्याग,संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखण्ड का निर्माण हुआ है। मंत्री ने कहा कि यह गर्व का क्षण है,जिसमें आपसबों की भूमिका अहम रही,सबने कई तरह की यातनाएं झेली और अंतः हमें झारखण्ड मिला। मंत्री ने कहा कि आन्दोलन में हजारों-हजार की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े। ऐसे में वैसे आन्दोलनकारी जो छूट गये हैं उन्हें भी चिन्हित कर जोड़ा जायेगा। साथ ही मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Deoghar News: 451 झारखंड आन्दोलनकारियों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर मंत्री हफीजुल हसन ने किया सम्मानित 1

उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारियों ने राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है और उनका बलिदान सदैव स्मरनीय रहेगा। ऐसे में आज हम सभी झारखण्ड आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। बता दें कि समारोह में 445 मधुपुर विधानसभा, 3 देवघर, 3 देवीपुर कुल 451 आन्दोलनकारियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर मंत्री हफीजुल हसन ने सम्मानित किया।

Advertisement
Deoghar News: 451 झारखंड आन्दोलनकारियों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर मंत्री हफीजुल हसन ने किया सम्मानित 2