Skip to content
Advertisement

Ranchi News: रांची शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Shah Ahmad

Ranchi News: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार 25 अप्रैल 2023 को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची राजेश्वरनाथ अलोक की अध्यक्षता में शहर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु बैठक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग रांची, कार्यपालक अभियंता डोरंडा एवं हिनू क्षेत्र, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग शहरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायत, रांची, महाप्रबंधक जुडको रांची, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी रांची सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में रांची शहर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु गठित टीम द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा की गई।

Ranchi News: रांची शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 1

Ranchi News: यातायात व्यवस्था के लिए गठित टीमों द्वारा कार्यों की हुई समीक्षा

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिनांक 01.04.2023 को आयोजित बैठक में 06 टीमों का गठन किया गया था। जिन्हें रांची शहर में विभिन्न चौक-चौराहो में यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे संरचनाओं या विद्युत/ टेलीफोन के अनुपयोगी पोल, ट्रैफिक सिग्नल, पोस्ट होर्डिंग, ट्रैफिक बूथ, जर्जर यात्री शेड, साईकल/टेम्पो स्टैण्ड आदि को हटाने/व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के आलोक में सम्बंधित सभी टीमों से अब तक किये गए कार्यो की विवरणी उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसे भी पढ़े- Jharkhand Vacancy: सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पदों पर नियुक्ति

Advertisement
Ranchi News: रांची शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 2