Skip to content
Advertisement

Dhanbad: जीतपुर कोलियरी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कौशल्या देवी बैठी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है मामला

Dhanbad: प्रबंधन व यूनियन के वादाखिलाफी के खिलाफ, नियोजन को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मृत कर्मचारी अनिरुद्ध गोप के आश्रित परिवार सोमवार को सेल जीतपुर कोलयरी परिसर में भूख हड़ताल पर बैठी। स्वर्गीय अनिरुद्ध गोप की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्र रविंद्र कुमार गोप, पुत्री लाजवंती देवी ,हेमंती देवी, सुमंती देवी तथा जनता मजदूर संघ के लोग आदि शामिल है।

Advertisement
Advertisement


आश्रितों ने कहा कि अनिरुद्ध गोप जीतपुर कोलयरी में रेस्क्यू विभाग में ट्रेनर थे अच्छे कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उनसे दो-दो शिफ्ट में काम कराया जाता था और अत्यधिक परिश्रम से उन्हें कैंसर हो गया एवं उनकी किडनी भी खराब हो गई थी। इलाज के दौरान 6 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया इसके बाद 7 फरवरी 2008 को प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता में आश्रित को नियोजन देने पर सहमति बनी थी। लेकिन 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक प्रबंधन के तरफ से आश्रित को नियोजन नहीं दिया गया। कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी आश्रित को सिर्फ आश्वासन ही मिला। कुछ महीने के लिए प्रबंधक आश्रित को ठेकेदारी कार्य में रखा था जो 17.10.2022 से कार्य से बैठा दिया गया.


अब आश्रित की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है जिससे विवश होकर आश्रित अपने परिवार के साथ आज दिनांक 05.12.2022 को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जीतपुर कोलियरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठा है।

Advertisement
Dhanbad: जीतपुर कोलियरी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कौशल्या देवी बैठी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है मामला 1