Skip to content

Dhanbad News: मजदूरों की आवाज और जनसेवा के प्रतीक ददई दुबे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

zabazshoaib

Ranchi/Dhanbad: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ चेहरे और जनआंदोलनों से जुड़ी लंबी पारी खेलने वाले चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वो केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी आत्मा थे, जिनका जीवन आम लोगों की सेवा में समर्पित रहा।

ददई दुबे, जो विश्रामपुर से छह बार विधायक और धनबाद से सांसद रह चुके हैं, लंबे समय तक श्रमिकों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और समाज दोनों को गहरा आघात लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनकी सादगी, संघर्षशीलता और मजदूरों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेगा। वे भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी।