Skip to content
Advertisement

Hemant Soren: भ्रष्टाचारियों को नहीं बक्शेगें CM हेमंत सोरेन, पूर्व सीओ के खिलाफ़ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारियों को बक्शने वाले नहीं है. हेमंत सरकार बनने के बाद राज्य के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों पर आय से अधिक संम्पति अर्जित करने के आरोप में मामलें दर्ज करवाएं गए है जिन पर अनुसंधान जारी है.

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में आय से अधिक संपत्ति मामले में हेहल के अंचलाधिकारी (सीओ) रहे अनिल कुमार सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे लेकर एसीबी में कांड संख्या 15/ 2022 दर्ज किया गया है. अनिल कुमार के खिलाफ एसीबी ने 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक की अवधि को चेक पीरियड  मानते हुए आय से अधिक संपत्ति की गणना की है. 

इसे भी पढ़े- ऐसा जिला जो कभी नक्सल के कारण चर्चित था. हेमंत सोरेन ने कुछ ऐसा किया कि चर्चा आज विकास को लेकर है

एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक राज नारायण सिंह की शिकायत पर जांच के बाद अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया. अनिल कुमार सिंह के द्वारा उक्त चेक पीरियड में कुल 30 लाख 54 हजार 967 रुपए की संपत्ति अर्जित किया गया. चेक पीरियड में अर्जित ऐसेट एवं व्यय के रूप में इनके द्वारा कुल 86 लाख 65 हजार 513 खर्च किया गया था. जबकि निर्धारित चेक पीरियड में इनकी आय 67 लाख 35 हजार 501 रुपए की गणना की गई.

इस आधार पर गणना करने पर पाया गया कि निर्धारित चेक पीरियड 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017  में इनके द्वारा आय की तुलना में 19 लाख 30 हजार  12 रुपए अधिक व्यय किया गया. इसके आधार पर इनके विरुद्ध 28.65% आय से अधिक संपत्ति की गणना की गई है.

इसे भी पढ़े- Jharkhand News: झारखंड के 65 हज़ार पारा शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, मर गए तो आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Advertisement
Hemant Soren: भ्रष्टाचारियों को नहीं बक्शेगें CM हेमंत सोरेन, पूर्व सीओ के खिलाफ़ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज 1