Skip to content
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने झारखंड पहुँची द्रौपदी मुर्मू, हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ट्वीट कर किया स्वागत

Shah Ahmad

CM Hemant Soren: भारत में राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election 2022)  आने वाले 18 जुलाई को होने वाला है. NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड पहुँच चुकी है और वह भाजपा गठबंधन के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगी और अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है.

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) सोमवार को रांची (Ranchi) आएंगी पहुँची है. वह यहां राष्ट्रपति चुनाव में राजग के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रांची आएंगी. उन्होंने कहा कि रांची आने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे. रांची के भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य एवं संगीत के साथ मुर्मू का स्वागत किया जाएगा. हवाई अड्डे से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा जहां वह राजग द्वारा आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी.

झामुमो के रुख पर सबकी निगाहें:

झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के मुख्य दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक राष्ट्रपति चुनावों में समर्थन के मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, हालांकि गठबंधन के दूसरे सहयोगी कांग्रेस एवं राजद ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषण कर रखी है. देश के सोलहवें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है.

Advertisement
राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने झारखंड पहुँची द्रौपदी मुर्मू, हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ट्वीट कर किया स्वागत 1