Skip to content
Advertisement

फास्टैग से आज नहीं होंगे लैस तो टोल पर देना होगा दोगुना कैश

हज़ारीबाग: जाम से छुटकारा और ईंधन की बचत के लिए 15 दिसंबर से टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में झारखण्ड राज्य सहित पूर्वांचल के अन्य टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को जाम से बचने के लिए शनिवार का दिन ही शेष है।
अगर फास्टैग वाहन पर नहीं लगाते हैं तो ऐसे वाहनों को टोल प्लाजा पर सिर्फ एक लेन से गुजरने की अनुमति मिलेगी और उन्हें जाम से जूझना पड़ सकता है। फिलहाल अभी झारखण्ड के टोल प्लाजा से हर दिन 30 फीसदी फास्टैग से लैस वाहन गुजर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
TOLL-PLAZA-BARHI
file image

फास्टैग को लेकर रांची सहित हज़ारीबाग़ के वाहन चालक जागरूक नहीं हो पाए हैं। यही कारण है कि अब तक टोल प्लाजा पर 30 फीसदी वाहनों से ही फास्टैग से कलेक्शन हो रहा है।

बिना फास्टैग के गुजरने वाले 70 फीसदी वाहनों में ज्यादातर स्थानीय हैँ। इस समय टोल प्लाजा पर फास्टैग उपलब्ध है। टोल के मैनेजर का कहना है कि शुरुआत में फास्टैग को लेकर वाहन चालकों में क्रेज था।

मगर, समय-सीमा बढ़ने के बाद अचानक भीड़ गायब हो गई, जबकि बैंकों के अलावा टोल पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी फास्टैग भी उपलब्ध हैं।15 दिसंबर से आने और जाने वाले पांच-पांच लेन फास्टैग वाहनों के लिए होगा और कैश के लिए दोनों ओर से केवल एक लेन ही रहेगी।

Advertisement
फास्टैग से आज नहीं होंगे लैस तो टोल पर देना होगा दोगुना कैश 1