Skip to content
Advertisement

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला आया सामने, विदेशी महिला में पाया गया कोरोना

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना का पहला केस पॉजिटिव मिला है। यह मलेशियाई मूल की महिला निजामुद्दीन में हुए जमात से वापस लौटी है। सभी जमात पर आये थे और हिंदपीढ़ी के एक मस्जिद में रह रहे थे. एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था

Advertisement
Advertisement

कोरोना की चपेट में आने वाले सबसे पहले मरीज का पता चला ! जानिए खबर के पीछे की पूरी हक़ीक़त

रांची के हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया है. बताया जा रहा है कि 17 विदेशी मुस्लिम ब्रिटेन और मलेशिया के रहने वाले हैं. सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे.

राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को हिंदपीढ़ी से 24 लोगों को निकाला गया था जिसमें से एक को कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है।

 

एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था. सभी को रिम्स ले जाया गया था, जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. मंगलवार को रिजल्ट आया जिसमें एक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया.

मालूम हो कि झारखंड में अब तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित होनी की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मंच गया है। तमाड़ में भी कुछ लोग पकड़े ग्रे है जो विदेश से आये है। हालांकि झारखंड के किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस नहीं मिला है लेकिन महिला में पॉजिटिव मिलने के बाद कितने लोग संक्रमित हुए होंगे ये फिल्हाल पता कर पाना मुश्किल है।

Advertisement
झारखंड में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला आया सामने, विदेशी महिला में पाया गया कोरोना 1