

प्रत्येक साल की तरह इस साल भी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समिति अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए पुरे तरीके से तैयार है. चार फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो का 48वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा जिसमे सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन शामिल होंगे।
झामुमो जिला समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि इस बार 48वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सहित झामुमो के सभी विधायक एवं केंद्रीय नेतागण शामिल होंगे। साथ मे पड़ोसी जिला बोकारो, गिरिडीह से भी उस दिन राज्य भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक धनबाद पहुंचेंगे एवं आम जनता मे भी कार्यक्रम लेकर का उतसाह है और सम्पूर्ण धनबाद उस दिन झामुमो के रंग में रंगा होगा।
झामुमो धनबाद जिला समिति की इस कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी चल रही हैं। जिले के हर एक पंचायत से सहभागिता हो इसके लिए विशेष रूप से कार्यसमिति बनाया गया हैं। साथ ही साथ इस बार तीन मंच की तैयार किया जा रहा जिसमे पहला मंच हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरू शिबु सोरेन,एवं मंत्रीगण ,विधायक , पुर्व विधायक, केद्रीय सदस्यगण, दुसरा मंच जिला कमेंट सदस्यगण, तीसरा मंच प्रखंड स्तर के अधिकारी रहेगें।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, जिला सचिव पवन महतो, फूलचंद मंडल, दुर्योधन चौधरी, कंसारी मंडल, उमा शंकर सिंह, जिला प्रवक्ता अरूनव सरकार , हेमंत कुमार सोरेन, अरबिंद मुर्मू, हराधन रजवार, अंजय हांसदा, धरनिधर मंडल,कल्याण भट्टाचार्य, तरूण कुमार मुर्मू, समीर रवानी,मंटु चौहान, सुशोभन चक्रवर्ती, सुमन मंडल, संतोष महतो उपस्थित थे।



