Skip to content
Advertisement

बोरियो के व्यवसायी अरुण कुमार साह के अपहरण व हत्या मामले में चार गिरफ्तार

News Desk

साहिबगंज जिले के बोरियो व्यवसायी अरुण कुमार साह के अपहरण व हत्या में नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी का हाथ था। इस मामले में बोरियो और बरहेट से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

एसपी अनुरंजन क्रिस्पोट्टा ने कहा कि बरहेट के श्रीचांद, बोरियो थाना क्षेत्र के तेलो बथानी टोला निवासी किसुन सोरेन, उसकी पत्नी प्रमिला हेम्ब्रम तथा हाथीगढ़ तेलो टोला निवासी विनोद हांसदा को गिरफ्तार किया गया है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका संबंध नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी से है।

Also Read: मानवता को शर्मसार करने वाली घटने आया सामने, गर्भवती महिला को पाेल से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल

एसपी ने मंगलवार को मीडिया के सामने गिरफ्तार अपराधियों को पेश करते हुए कहा कि प्रमिला गिरोह के सरगना रोहित की मुंहबोली बहन है। इस नाते किसुन उसका बहनोई हुआ। पूजा भी रोहित की बहन है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन लोग गिरोह से जुड़े हुए हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

Advertisement
बोरियो के व्यवसायी अरुण कुमार साह के अपहरण व हत्या मामले में चार गिरफ्तार 1