झारखंड में कोरोना के चौथे मामले ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी की एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या राज्य में बढ़कर चार हो गई है। मलेशियाई महिला की पाॅजिटिव पुष्टि होने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार स्क्रीनिंग चल रही थी। इस महिला का सैंपल स्क्रीनिंग के बाद लिया गया था।
Also Read: बोकारो में मिला झारखण्ड का तीसरा कोरोना पॉजिटिव, लोगो को सतर्क रहने की जरुरत
इससे पूर्व रविवार को झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला था। बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना टेस्ट में पाॅजिटिव पाई गई थी। वह पिछले दिनों बांग्लादेश की यात्रा कर लौटी थी। झारखंड में कोरोना के चार मरीज हो गए हैं। रांची में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली मलेशियाई महिला और दूसरी यह महिला।
1 more woman from Hindpiri area, Ranchi tested positive for #COVID19. She was in direct contact of the Malaysian woman (1st positive case in state) who was staying in the area&tested positive earlier. Total positive cases in state is 4: Jharkhand Health Secy Nitin Madan Kulkarni
— ANI (@ANI) April 6, 2020
इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति और बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। मलेशियाई महिला रांची के हिंदपीढ़ी में रह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मलेशियाई महिला के संक्रमण से ही यह महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
Also Read: सहारनपुर पुलिस ने कहा, तब्लीग़ी जमात के लोगो द्वारा नॉन-वेज मांगने और खुले में शौच की बात निकली झूठी
रांची में दूसरा पॉजिटिव केस:
राज्य के पॉजिटिव मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर चार हो गई। इसके साथ ही रांची में यह कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस हो गया। रांची के हिंदपीढ़ी में एक महिला ने कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त महिला कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई महिला के संपर्क में आई थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कर उसे होम क्वारांटाइन पर रखा गया था। सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
बता दें की झारखंड में पहले पॉजिटिव केस रांची के हिंदपीढ़ी में मलेशिया से आयी एक युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। जिसके बाद हिंदपीढ़ी के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दूसरा पॉजिटिव केस हजारीबाग में मिला था। रिम्स ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं तीसरे मरीज के रूप में बोकारो जिला के चंद्रपुरा के तेलो की एक महिला की पहचान हुई थी। महिला हाल में बांग्लादेश के ढ़ाका से यात्रा कर अपने परिवार के साथ वापस लौटी थी।
Also Read: उत्तरप्रदेश में 19 वर्ष के युवक ने 8 साल की बच्ची का किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हिंदपीढ़ी इलाके से मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा कर लगातार स्क्रीनिंग की जा रही थी। जानकारी के अनुसार हिंद पीढ़ी इलाके के करीब 400 घरों में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मलेशियाई महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल की जांच की जा रही है। आज भी मेडिकल टीम 2 वार्डों के 160 घरों में स्क्रीनिंग करने वाली हैं।