Skip to content

झारखंड में ठंड का बढ़ रहा है कहर, ठंडी हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित

झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग सुबह और शाम घर से बाहर निकल कर धूप का आनंद भी नहीं ले सकते हैं लोगों के पास शरीर को गर्म रखने का एकमात्र उपाय आज ही है बात अगर राजधानी रांची के कांके की करें तो सोमवार की सुबह यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो यह बताता है कि कितना ठंड राज्य में इस बार है अमूमन इस प्रकार की ठंड हिल स्टेशनों में होती है.

कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ साथ ठंडी हवाओं की वजह से भी झारखंड का आम जनजीवन प्रभावित हुआ है मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान लगाया गया है राज्य में हवा की गति लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है