Hazaribagh: महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या का सफर हजारीबाग के तीर्थ यात्रियों के लिए अंतिम यात्रा बन गया। टाटा सुमो विक्का में सवार दस यात्रियों में से पांच की मौत हो गई। जबकि चालक लापता हो गया है। कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव के लोग 17 फरवरी को सुबह 10 बजे कुंभ स्नान के लिए घर से निकले थे। घटना में एक ही परिवार बंशी यादव के घर और रिस्तेदारी में पांच लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के बदलापुर थाना क्षेत्र मे 19 फरवरी की देर रात हूए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना उस समय हुई। जब सभी तीर्थ यात्री प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या जा रहे थे। ये सभी लोग टाटा सुमो विक्टा में सवार थे। घटना के बाद चिख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे के कारणो और मृतक तथा घायल लोगों के नाम पता की जांच पड़ताल करने में लगे रहे। इधर सड़क हादसे से प्रभावित परिवारों में गहरा शौक का माहौल है। परिजन इस दर्दनाक घटना के बाद रो रो कर बेहाल है। मुहल्ले में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार बनारस में ही करने की तैयारी की जा रही है।
मृतक का नाम
समाचार लिखे जाने तक जो सूचन मिली है मरने वालों की संख्या पांच है।
बेबी देवी 30 वर्ष पति दिनेश यादव रसुलीगंज
रंजीत यादव 35 वर्ष पिता बंशी यादव
बेटा अनुराग 5 वर्ष पिता रंजीत यादव
केसिया देवी 66 वर्ष पति गिरधारी यादव नवादा
मतिया देवी 65 वर्ष पति रामखेलावन सिंह
घायल का नाम
कांति देवी 62 वर्ष पति शंभू सिंह
धनवा देवी 65 वर्ष पति बंशी यादव
मुनिया देवी 55 वर्ष पति सोहन यादव
पवन यादव रंजीत यादव का भगीना है
यह सभी गंभीर रूप से घायल हैं जिसका इलाज बीएचयू में चल रहा है । जबकि चालक लापता हैं।