Skip to content
Advertisement

पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 1

Barkattha: विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव जी की 13वीं पुण्यतिथि मंगलवार को चटकरी गांव के चलकुसा में मनाया गया। विधायक अमित कुमार यादव ने अपने पिता स्व चितरंजन यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किए। उन्होनें पिता के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। बता दें विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग इस पुण्यतिथि में शामिल होकर श्रध्दा सुमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपुर्णा देवी, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल* जी, मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल जी, बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, बरही पूर्व विधायक मनोज यादव और अन्य आए हुए सम्मानित जनपर्तिनिधियों, कार्यकर्ताओं समेत समस्त बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रवासियों ने उनके प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने कहा की स्व चितरंजन यादव जी जात पात से ऊपर उठकर सभी वर्गो की सेवा की। वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ कर्मठ समाजसेवी थे। स्व चितरंजन यादव की पुरानी यादें हमे शकुन देती है। वे भाजपा के सच्चे सपूत थे इनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा।

विधायक अमित कुमार यादव ने अपने पिता स्व चितरंजन यादव जी को याद करते हुए कहा मेरे पिता जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के लोगों की भलाई को समर्पित किया। अपने जीवन मे आम व्यक्ति और जमीनी कार्यकर्ता से सीधा व आत्मीय जुड़ाव रखकर, स्वच्छ राजनीति की राह उन्होंने हमें दिखाई। उसी रास्ते पर चलना मेरे जीवन का लक्ष्य रहेगा। मैं अपने राजनीतिक जीवन में उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करने का प्रयास कर रहा हूँ। आज उनको स्वर्गवासी हुए 13 वर्ष हो गए, लेकिन वो हमेशा हम सभी की स्मृतियों मे रहेंगे।
उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, भाजपा प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, संगठन मंत्री बाल मुकुंद सहाय, अर्जुन साव, कोडरमा जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, हजारीबाग मेयर रौशनी तिर्की, हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, उप प्रमुख राज नारायण सिंह, समन ठाकुर, बरकट्ठा भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, बेडोकाला मंडल भोला प्रसाद, अशोक बर्णवाल, भाजपा कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, अशोक हजारीबाग यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भरत यादव, पवन कुमार सिन्हा, भाजपा कोडरमा जिला मंत्री सुधीर सिंह, शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल, परसाबाद मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, समाजसेवी विरेंद्र यादव, रीतलाल चौधरी, प्रीति गुप्ता, छोटी यादव, मुखिया कलावती देवी, मुखिया कमलेश कुमार, चलकुशा मण्डल अध्यक्ष अशोक बर्णवाल, रवि कुमार अकेला, बलराम यादव, बुलाकी प्रसाद, उमेश कुमार, छोटेलाल मेहता, टिंकू प्रसाद, भरत यादव, अशोक यादव, गणेश यादव, इन्द्रदेव यादव, छोटू प्रसाद, मो खलील अंसारी सहित सैकड़ों महीला पुरुष मौजुद थे।

Advertisement
पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 2
पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 3