Skip to content

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची प्रेस क्लब में एम्बुलेंस सेवा का किया उद्घाटन

कांग्रेस विधायक और हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची प्रेस क्लब के द्वारा शुरू की गयी एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया। प्रेस क्लब को शिव शिष्य परिवार के तरफ से दिया गया है. मंत्री ने एम्बुलेंस को स्टार्ट करके इसका उद्घाटन किया।

Also Read: निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, कहा प्रदीप यादव कांग्रेस में गए तो 10 विधायक छोड़ देंगे कांग्रेस का साथ

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने कहा की प्रेस क्लब के सदस्यों के स्वास्थ्य बिमा के विषय में मुख्यमंत्री से बात करूँगा।

Also Read: इरफ़ान अंसारी ने सीएम से की मुलाकात, कहा भाजपा मानसिकता वाले अधिकारियो का तबादला करे सरकार

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा की छोटी से छोटी खबर हो या जान जोखिम में डाल कर खबर पहुंचाने की बात हो आपलोग हमेश खरे उतरते है. इसलिए ये हमारा दायित्व है की आपकी सुरक्षा को मजबूत किया जाये।