Skip to content
Advertisement

Hemant Soren: राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें CM ने सुनी

Arti Agarwal

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें सुनी। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनके हाथों से आवेदन पत्र लिया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए। मौके पर पहुंचे आम जानता ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास इत्यादि से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में जन समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का पूरा प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाएं। आप सभी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisement
Hemant Soren: राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें CM ने सुनी 1