Skip to content

कांग्रेस में शामिल होंगे प्रदीप यादव तो अपने पद से इस्तीफा देंगे इरफ़ान अंसारी

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने एक बार फिर झारखंड विकास मोर्चा से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को कांग्रेस में शामिल करने का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मानसिकता के लोग पार्टी में शामिल किये गये तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ अपने पद से इस्तीफा देंगे। वे विधायक बने रहेंगे।

Also Read: पूर्व सीएस राजबाला वर्मा पर गिरेगी गाज, सरकारी आवास रखने के लिए विभाग वसूलेगा पैसे

बता दें कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने की अटकले काफी दिनों से लगायी जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। यहां उनके कांग्रेस में शामिल होने पर सहमति दी जा चुकी थी। हालांकि तब कहा गया कि कुछ दिनों बाद झारखंड में औपचारिक तौर पर दोनों को पार्टी में शामिल कराया जाएगा। लेकिन, तभी झारखंड कांग्रेस में विरोध की चिंगारी सुलग गई।

Also Read: भाजपा नेता सीपी सिंह ने सरकार पर आवास आवंटन को ले लगाया बदले की भावना का आरोप

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करने के फैलसेल का विरोध किया। इरफान ने खासतौर पर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ अपने सुर तेज किये। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव शातिर आदमी है। वह पार्टी को बर्बाद कर देगा। हालांकि, उन्‍होंने यह भी आशा जताई है कि पार्टी उनकी बात सुनेगी।

Credit- Jagran