
देशव्यापी लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में झारखण्ड के मजदूर और अन्य लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए है. उन्हें लाने की कवायद सरकार के द्वारा तेज हो गयी है. दूर के राज्यों से लोगो को ट्रेनों के जरिये लाया जा रहा है तो वही पड़ोसी राज्य में हेमंत सरकार बसों के माध्यम से उन्हें वापस अपने राज्य लाने में जुटे है. इसके लिए जिला स्तर पर कार्य हो रहे है.
Also Read: लाह इंस्टीट्यूट के जरिये रोजगार देने की तैयारी में CM हेमंत, बना रहे मास्टरप्लान
पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों को लाने के लिए जिला वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पदाधिकारी, गृह मंत्रालय, भारत, सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नोबेल कोरोना वायरस आपदा के क्रम में देशव्यापी लॉक डाउन की स्थिति में इन राज्यों में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रमिकों के वापसी के लिए कार्य करेंगे।
पदाधिकारी, गृह मंत्रालय, भारत, सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए नोबेल कोरोना वायरस आपदा के क्रम में देशव्यापी लॉक डाउन की स्थिति में इन राज्यों में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रमिकों के वापसी के लिए कार्य करेंगे।
Also Read: झारखण्ड लौट रहे मजदूरों के लिए CM हेमंत सोरेन ने 3 योजनाओं की शुरुआत की है, जानिए क्या खास
कुछ दिनों पहले दुमका से लोगो को लाने के लिए पश्चिम बंगाल बसों को भेजा गया था लेकिन उन्हें बंगाल की सीमा से ही वापस लौटा दिया गया था. झारखण्ड के कई लोग जो बंगाल के सीमावर्ती इलाको में थे उन्हें भी आने के लिए नहीं दिया जा रहा है.
कुछ अदिकारियों के नंबर जारी किये गए है जो इस प्रकार है:
- कोलकाता के लिए आलोक कुमार, मोबाइल संख्या- 950841729
- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, हावड़ा, पश्चिम बर्द्धमान जिले के लिए सुरेश प्रसाद भगत,मोबाइल संख्या-9508544949
- नदिया, मालदा, दक्षिण 24 परगना , दार्जिलिंग, पुर्वि बर्द्धमान, हुगली जिले के लिए अजय कुमार पांडेय, मोबाइल संख्या-9508548146
- उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, झारग्राम, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी के लिए चंदन कुमार, मोबाइल संख्या-9508527604
- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता, मोबाइल संख्या-9508549896
- हैदराबाद (तेलंगाना) के लिए योगेंद्र शर्मा, मोबाइल संख्या-9508532696
- अनंतपुर के लिए विमल झा, मोबाइल संख्या 9508528551
- कड़प्पा, कृष्ना, चितुर के लिए अरुण कुमार राय, मोबाइल संख्या-9508544971
- कुरनूल, पूर्वी गोदावरी, विजयनगरम के लिए विजय कुमार , मोबाइल संख्या- 9508526741
- गुंटूर, श्रीकाकुलम, प्रकाशम, पश्चिम गोदावरी, नेल्लोर के लिये विनोद कुमार सिंह, मोबाइल संख्या-9508536669
