Skip to content
Advertisement

झारखंड में आज झमाझम बारिश और वज्रपात के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में आज झमाझम बारिश और वज्रपात के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट 1

झारखंड में शनिवार को झमाझम बारिश होने के आसार जताया गया है। शनिवार के मौसम पूर्वानुमान मैं बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है जिलेवार जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के इलाकों में गर्जन के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है साथी राजधानी रांची मैं भी शनिवार को बादल छाए रहेंगे जबकि दिन में एक से दो बार हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है

विभाग के द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि सुबह तकरीबन 8 बजे से राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिलो के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों में गर्जन के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के द्वारा इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है गर्जन की संभावना को देखते हुए विभाग के द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वह खराब मौसम के दौरान खेत में ना जाए और पेड़ एवं खंभो से भी दूर सुरक्षित स्थान पर चले जायें।

हल्की बारिश के साथ मौसम भी रहा सुहाना:

विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर किसी भी प्रकार का मौसम सिनॉप्टिक क्षेत्र बनता हुआ दिखाएं नहीं दे रहा है पिछले तकरीबन 24 घंटों के बीच राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है राज्य के कुल जिलों में हल्के से मध्यम बारिश हुई है वही कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है राज्य के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार में दर्ज की गई है यहां 71 मिलीमीटर का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का रहा है रांची का तापमान 23.1 डिग्री रहा जबकि सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा जिले का 35.4 रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement
झारखंड में आज झमाझम बारिश और वज्रपात के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट 2
झारखंड में आज झमाझम बारिश और वज्रपात के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट 3