Skip to content

लोहरदगा में दिलचस्प हुआ मुकाबला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत

लोहरदगा में दिलचस्प हुआ मुकाबला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत 1रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला की लोहरदगा विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है. आजसू की परंपरागत सीट मानी जाने वाली लोहरदगा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. कांग्रेस के दो दिग्गज नेता डॉ रामेश्वर उरांव और सुखदेव भगत आपस में भिड़ेंगे, तो पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत भी यहां से ताल ठोक रही हैं.रामेश्वर उरांव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तो सुखदेव भगत इसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव में डॉ रामेश्वर उरांव के उनके खिलाफ अभियान के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर इस बार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. आजसू से गठबंधन होने के बावजूद भाजपा ने आखिरी वक्त में सुखदेव भगत को टिकट दिया और उन्होंने दिन में 11 बजे अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया.

इसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है. डॉ रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत और नीरू शांति भगत के अलावा कई और दलों के नेताओं ने यहां से अपना परचा दाखिल किया है।