Skip to content

कृषि बिल के खिलाफ इरफान अंसारी ने PM मोदी का फुका पुतला। कहा, सब बेचने के बाद अब PM की गंदी नजर गरीब किसानों की जमीनो पर है

कृषि बिल के खिलाफ इरफान अंसारी ने PM मोदी का फुका पुतला। कहा, सब बेचने के बाद अब PM की गंदी नजर गरीब किसानों की जमीनो पर है 1

केन्द्र सरकार के द्वारा संसद से पारित कराये गए कृषि कानून को लेकर देशभर में किसान संगठन और विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे है। झारखंड के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में पीएम मोदी का फुंका और कृषि कानून का विरोधी किया। कृषि बिल पर बोलते हुए विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि PM मोदी ने रेलवे, हवाई अड्डे बेच दिए अब उनकी गंदी नजर गरीब किसानों की जमीन पर है।

कृषि कानून झारखंड में किसी भी सूरत में लागू होने नहीं दिया जाएगा:

जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया कृषि बिल के विरोध में सुभाष चौक पर पुतला दहन किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी व जामताड़ा प्रभारी रणविजय सिंह और जामताड़ा जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मौके पर विधायक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। यह बिल किसान विरोधी है। किसान को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी खरीद की परंपरा खत्म हो जाएगी। वो कारोबारियों के बंधुआ बनकर रह जाएंगे। यह कानून सिर्फ पूंजीपतियों के हक में सरकार ने बनाया है। वहीं कई फसलों को आवश्यक वस्तुओं से निकालने को लेकर भी किसानों का विरोध है। उनका कहना है कि भंडारण करना किसान के बस की बात नहीं है। इससे बड़े व्यापारि फायदा उठाएंगे। इसलिए इस बिल का विरोध करने वाले की बात सरकार को समझना होगा।

आगे विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने रेल, हवाई जहाज, बीएसएनएल, एलआईसी सहित अन्य मुख्य संस्थान को तो बेच डाला। अब इनकी नजर गरीब किसानों पर है और उनकी जमीन को बेचकर सरकार बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं।परंतु कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी।

मौके पर जामताड़ा प्रभारी रणविजय सिंह ने भी इस बिल को किसान विरोधी बताया और कहा कि मोदी सरकार सिर्फ गरीबों का खून चूसना जानती है और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही। परंतु कांग्रेस पार्टी इसे झारखंड में किसी भी हाल में लागू होने नहीं देगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने भी बिल का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ अन्याय होने नहीं देगी। किसान देश की रीढ़ हैं और उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।