Skip to content
Advertisement

JHARKHAND:10 साल पूरा करने वाले अनियमित कर्मियां होंगे नियमित, ऊर्जा विकास निगम ने जारी किया अधिसूचना

Ranchi: झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की ओर से कर्मियों के नियमित करने की प्रक्रिया के लिए सूचना जारी की गई है। जिसमें नियुक्ति के 10 साल पूरा करने वाले कर्मियों के नियमित करने की बात की गई है। सूचना उपप्रंबधक राजेश पांडेय की ओर से जारी की गई है। जिसमे कहा गया है कि निगम मुख्यालय में अनियमित रूप से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Also read: झारखंड: सीएम सोरेन ने रांची के 3 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

ऐसे में 20 जून 2019 तक लगातार दस  वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों के नियमितीकरण किया जायेगा। इससे संबंधित निगम की अधिसूचना 02 सितंबर 2016, 17 नवंबर 2016 और 15 जुलाई 2022 को जारी की गई है। अधिसूचित सेवा नियमितीकरण नियमावली 2016 के प्रावधानों के तहत कर्मियों को नियमित किया जायेगा। ऐसे में ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की ओर से जारी फॉर्म कार्यरत कर्मियों को 26 अगस्त 2022 तक निगम कार्यालय मे जमा करना है।

Advertisement
JHARKHAND:10 साल पूरा करने वाले अनियमित कर्मियां होंगे नियमित, ऊर्जा विकास निगम ने जारी किया अधिसूचना 1