झारखण्ड विकास मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है. कुछ दिनों पहले झाविमो ने अपनी पहली लिस्ट जारी किया था जिसमे 9 उम्मीदवारों टिकट दिया था. झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दिये है जिसमे 37 उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है
बरही की राजनीती में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है की किसी क्षेत्रीय दल ने एक युवा उम्मीदवार उतारा है. बरही की राजनीती में कांग्रेस की बागडोर सँभालने वाले मनोज यादव भाजपा में चले गए है तो वही मनोज यादव को 2009 में मात देने वाले भाजपा के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. लेकिन इन सब के बिच 81 विधानसभा सीटों पर लड़ने जा रही झाविमो ने बरही से युवा उम्मीदवार के रूप में अरविन्द यादव को टिकट दिया है. अरविन्द यादव युवाओ में खासे लोकप्रिय है जिसका फायदा पार्टी को मिल सकता है. झाविमो से अरविन्द यादव के चुनावी मैदान में आने से बरही की सियासत एक अलग मोड़ ले सकती है और अरविन्द यादव सबको चौका सकते है.
झाविमो ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है उनके नाम इस प्रकार है
लोहरदगा – पवन तिग्गा
मनिक – राजपाल सिंह
बहरागोड़ा – हरमोहन महतो
घाटशिल – डॉ सुनीता
पोटका – नरेश मुर्मू
जमशेदपुर ईस्ट – अभय सिंह
जमशेदपुर वेस्ट – पंकज साव
सरायकेला – अनिल सोरेन
खरसावां – राम होनहागा
चाईबासा – चांदमुनी बलमुचू
मझगांव – जोशेफ पूर्ति
जगरनाथपुर – मंगल सिंह
मनोहरपुर – सुशीला टोप्पो
तमाड़ – प्रेम शाही मुंडा
माण्डर – बंधु तिर्की
तोरपा – मार्शल मुंडू
सिमडेगा – मोहन बड़ाईक
बरही – अरविन्द यादव
मांडू – चंद्रनाथ भाई पटेल
सिमरिया – रामदेव सिंह भोगता
गोमिया – गौतम तिवारी
ईचागढ़ – बिनोद राय
हटिया – शोभा यादव
मधुपुर – सहीम खान
बगोदर – रजनी कौर
गांडेय – दिलीप वर्मा
डुमरी – सुल्तान अंसारी
बोकारो – प्रकाश सिंह
सिंदरी – रमेश राही
बाघमारा – संतोष महतो
शिकारीपाड़ा – राजेश मुर्मू
दुमका – अंजुला मुर्मू
जरमुंडी – संजय कुमार
सारठ – चुन्ना सिंह
पोड़ैयाहाट – प्रदीप यादव
गोड्डा – फूल कुमारी
महगामा – संजीव मिश्रा