राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कृषि भवन,नई दिल्ली में केंद्रीय एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने झारखंड राज्य में कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से मांग की है। वह भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय के साथ झारखंड राज्य में चल रही योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे।
Jharkhand Government बादल ने राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना में भी भारत सरकार से केंद्रांश निर्गत करने हेतु अनुरोध किया
विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने राज्य में एक 24X7 मोड पर एक स्टेट मॉडल पशु चिकित्सालय बनाने अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्रेडिट गारंटी स्किम में नाबार्ड के माध्यम से युवाओं को लोन मिल सकेगा और उन्हें अपने खड़ा होने में मददगार साबित होगा। बैठक में निदेशक कृषि चंदन कुमार, विभागीय पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक गव्य एवं प्रदीप कुमार सहित मत्स्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- JAC Result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर आई बड़ी खबर, कभी भी हो सकता है एलान!