Skip to content
Advertisement

Jharkhand News: बीजेपी सत्ता के बैचेनी में लोकतंत्र को भी कुचलने को बेताब

Jharkhand News: बीजेपी सत्ता के बैचेनी में लोकतंत्र को भी कुचलने को बेताब 1

Jharkhand News: एक ओर हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा राजधानी में सचिवालय प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर हेमलाल मुर्मू भाजपा छोड़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापसी करेंगे।

झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि जिस दिन से हेमंत सरकार बनी है, उस दिन से भाजपा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का सपना देख रही है। षड्यंत्र रच रही है और पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने को बेचैन है। राज्य के लोगों ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को जनता का जनादेश दिया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने दावा किया है कि भाजपा और आजसू के कई नेताओं ने झामुमो में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं।

Jharkhand News: डबल इंजन सरकार के झटके को नहीं भूली है जनता

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमलाल मुर्मू की घर वापसी से भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा अपना सियासी वजूद बचाने के लिए सचिवालय घेरने का कार्यक्रम कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मिले झटके को राज्य के लोग नहीं भूल पा रहे हैं। भाजपा का प्रदेश संगठन अपने ही नेताओं की गुटबाजी में फंस कर रह गया है। भाजपा के नेता राज्य की जनता को बरगलाने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़े- Jharkhand Politics: बाबूलाल ने क्यूँ कहा था भाजपा सरकार की सीबीआई जांच हो, आइये जानें

1985 को स्थानीयता का कट ऑफ डेट बनाने वाली भाजपा आज 1932 की बातें कर रही है। कहा कि नियोजन नीति झामुमो के संकल्प पत्र में है। भाजपा को अपना घर देखना चाहिए। झामुमो विकास राजनीति में अग्रसर है जबकि भाजपा सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रही है।

Advertisement
Jharkhand News: बीजेपी सत्ता के बैचेनी में लोकतंत्र को भी कुचलने को बेताब 2
Jharkhand News: बीजेपी सत्ता के बैचेनी में लोकतंत्र को भी कुचलने को बेताब 3