Skip to content
Advertisement

Jharkhand: झारखंड के रांची में देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट “झारखंड हाईकोर्ट” का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Divya Kumari
Jharkhand: झारखंड के रांची में देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट "झारखंड हाईकोर्ट" का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन 1

Jharkhand: रांची के धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट के नव-निर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा हुआ। बता दें कि ये हाईकोर्ट परिसर देश का सबसे बड़ा परिसर होगा।झारखंड हाईकोर्ट को आज नई इको फ्रेंडली बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। छोटानागपुर के रांची में 6 मार्च 1972 को पटना हाईकोर्ट की पहली सर्किट बेंच की स्थापना हुई थी।

छोटानागपुर क्षेत्र की आदिवासी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेंच की स्थापना की और 8 अप्रैल 1976 को तत्कालीन चीफ जस्टिस उज्जवल नारायण सिन्हा द्वारा स्थायी पीठ का उदघाटन की।

Jharkhand: झारखंड के रांची में देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट "झारखंड हाईकोर्ट" का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन 2

24 मई 2023 को यानी आज झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन होगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा होगा। हाई कोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है। यह सुप्रीम कोर्ट से साढ़े तीन गुना बड़ी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है।

बता दें झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन देशभर में अद्भुत व अनोखा होगा। हाईकोर्ट के नये भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर ने नौ फरवरी, 2013 को किया था, लेकिन बिल्डिंग का निर्माण 18 जून, 2015 से शुरू किया गया। इसकी लागत 600 करोड़ की और 8 वर्षों में हाईकोर्ट का नया भवन तैयार हुआ है।

Story by -Divya Kumari

Advertisement
Jharkhand: झारखंड के रांची में देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट "झारखंड हाईकोर्ट" का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन 3
Jharkhand: झारखंड के रांची में देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट "झारखंड हाईकोर्ट" का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन 4