Skip to content
Advertisement

Jharkhand Weather Update: सूरज के तपिश में तपेगा पूरा झारखंड, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

News Desk

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड (Jharkhand Weather Update) के कई जिलों में मंगलवार को गर्मी की तपिश ज्यादा रहेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। सूरज आग उगलेगा और झारखंड के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहेगा।

Advertisement
Advertisement

गढ़वा, पलामू, चतरा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, प्पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि लातेहार, हजारीबाग, गिरीडीह में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है। लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम में 39 डिग्री और रांची, खूंटी, बोकारो, सिमडेगा में 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा।

Jharkhand Weather Update चक्रवातीय तूफान से 11 के बाद मिल सकती है राहत

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे नौ मई को एक चक्रवातीय तूफान के तेज होने की संभावना है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के इलाकों और अंडमान सागर के आसपास 10 मई को इसका असर दिखने लगेगा। 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य की ओर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद यह तूफान उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बांग्लादेश, म्यांमार के तटीय इलाकों में आगे बढ़ेगा। समुद्र में उठ रहे तूफान का असर झारखंड के भी कुछ हिस्सों में भी पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट पर आई बड़ी खबर, इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट

Advertisement
Jharkhand Weather Update: सूरज के तपिश में तपेगा पूरा झारखंड, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा 1