Skip to content
Advertisement

Jharkhand Weather: राँची समेत झारखंड के इन दस जिलों में रहेगा मौसम ख़राब, अलर्ट जारी

Divya Kumari
Jharkhand Weather: राँची समेत झारखंड के इन दस जिलों में रहेगा मौसम ख़राब, अलर्ट जारी 1

Jharkhand Weather: आसमान में छाए बादल और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम के मिजाज बदलने से होली खेलने वालों, खासकर बच्चों की मस्ती पर असर पड़ा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम का मिजाज बदला है.

रांची के मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज हवा चलेगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. रांची के मौसम केंद्र की मानें तो कुछ घंटों के अंदर चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और रांची जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

Jharkhand Weather: वज्रपात से बचने के लिए जारी की गई है चेतावनी, खेतों में नहीं जाने की सलाह 

वज्रपात की वजह से मौसम केंद्र रांची ने चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और रांची जिले के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन सात जिलों के लोगों को वज्रपात की स्थिति में खेत में नहीं जाने की सलाह दी गई है. वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान में शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं जाने, बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़े- तमिलनाडु में झारखंड के मजदूरों को पीटने की बात निकली झूठ, लोकप्रियता के लिए युवक ने फैलाई थी अफ़वाह

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस है. इसी तरह जमशेदपुर की सुबह 10:00 बजे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है. डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस है. बोकारो का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस है.

ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन से मिले तात्कालिक डाटा के अनुसार बोकारो का अधिकतम तापमान 32.6 ℃ और न्यूनतम तापमान 18.9℃ रिकॉर्ड हुआ है. चतरा का अधिकतम तापमान 30.3℃ और न्यूनतम तापमान 15.7℃, देवघर का अधिकतम तापमान 34.1℃ और न्यूनतम तापमान 17.3℃, हजारीबाग का अधिकतम तापमान 30.3℃ और न्यूनतम तापमान 16.8℃ रिकॉर्ड हुआ है. पाकुड़ का अधिकतम तापमान 34.5℃ और न्यूनतम तापमान 16.5℃, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 32.5℃ और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Advertisement
Jharkhand Weather: राँची समेत झारखंड के इन दस जिलों में रहेगा मौसम ख़राब, अलर्ट जारी 2
Jharkhand Weather: राँची समेत झारखंड के इन दस जिलों में रहेगा मौसम ख़राब, अलर्ट जारी 3