Skip to content
Advertisement

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में JMM ने द्रोपति मुर्मू को दिया समर्थन

Shah Ahmad
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में JMM ने द्रोपति मुर्मू को दिया समर्थन 1

Presidential Election 2022: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने पत्र जारी करते हुए पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है.

शिबू सोरेन के द्वारा विधायकों और सांसदों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. ऐसे में विचारोपरांत पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है. सभी सांसद व विधायकों को निर्देश दिया जाता है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू के पक्ष में मतदान करें.

यह भी पढ़े- Jssc recruitment 2022: झारखंड सचिवालय के इन पदों पर निकली भर्ती, झारखंडी युवाओं को नौकरी पाने का मौका

बता दे कि, झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. द्रोपति मुर्मू इससे पहले झारखंड में राज्यपाल की भूमिका निभा चुकी है. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली सरकार चल रही है. बावजूद इसके गठबंधन धर्म को दूसरी तरफ रख एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने के लिए झामुमो ने एनडीए की प्रत्याशी का समर्थन किया है. हालांकि, यह एनडीए का समर्थन नहीं बल्कि द्रोपति मुर्मू का व्यक्तिगत समर्थन है.

Advertisement
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में JMM ने द्रोपति मुर्मू को दिया समर्थन 2
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में JMM ने द्रोपति मुर्मू को दिया समर्थन 3