Skip to content
Advertisement

जेएमएम का बाबूलाल पर पलटवार पूछा मरांडी बताएं कि क्यों झारखंड को डोमिसाइल में झोंका था

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 14 सालो के बाद फिर से भाजपा में घर वापसी कर चुके है. भाजपा का दोबारा दामन थामते ही बाबूलाल के बोल भी तल्ख़ भरे हो गए है. बाबूलाल ने भाजपा में वापसी करते ही हेमंत सोरेन सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की राज्य में ट्विटर सरकार चल रही है.

Advertisement
Advertisement

Also Read: भाजपा में लौटते ही बाबूलाल का हेमंत सरकार पर तंज कहा- ट्विटर पर चल रही है सरकार

राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि हेमंत सरकार रघुवर राज के कुकर्मों की जांच करा रही है और बाबूलाल मरांडी तथा रघुवर दास इसे बदले की भावना बता रहे हैं। सोमवार को रांची में एक प्रेस वार्ता में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा किसको बेवकूफ बना रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व 65 प्लस का नारा दिया था। अब सत्ता नहीं मिली तो कह रहे हैं कि हम सत्ता की राजनीति नहीं करते।

Also Read: भाजपा में लौटते ही बाबूलाल का हेमंत सरकार पर तंज कहा- ट्विटर पर चल रही है सरकार

कहा कि भाजपा गुटों में बंटी है। बाबूलाल का एक और गुट जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी बताएं कि क्यों झारखंड को डोमिसाइल में झोंका था। उनका 1932 के खतियान पर क्या स्टैंड है। झामुमो महासचिव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दबंग बताया। कहा कि उनका कहना है कि कान पकड़कर काम कराएंगे। उनके इशारे को हम समझते हैं। भाजपा के लिए अंगूर खट्टे हैं। राज्य व केंद्र का रिश्ता भाई का है। सरकार धमकी से नहीं चलती है।

Advertisement
जेएमएम का बाबूलाल पर पलटवार पूछा मरांडी बताएं कि क्यों झारखंड को डोमिसाइल में झोंका था 1