

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) शनिवार देर रात साइबर हमले का शिकार हो गया। पार्टी के इस अकाउंट से अचानक कुछ अज्ञात और असामान्य पोस्ट किए जाने लगे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस के साइबर सेल को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि,
“राजनीतिक दलों की डिजिटल पहचान पर हमला निंदनीय है। पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 12, 2025
आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।@JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।@XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs
सूत्रों के अनुसार, इस हैकिंग के पीछे किसी संगठित साइबर गैंग या राजनीतिक साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। JMM की आईटी टीम X प्लेटफॉर्म की टेक्निकल टीम से भी संपर्क किया गया है। और अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया में हैं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब JMM राज्य के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधे संवाद स्थापित करने में जुटी है।




