Skip to content

Koderma News: कोडरमा में युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

Shah Ahmad

Koderma: झारखंड में चल रहे विकास कार्यों और जनहित में लिए जा रहे निर्णयों से प्रभावित होकर कोडरमा में कई युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम झारखंड युवा मोर्चा, कोडरमा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में मंगलवार को कोडरमा के महावीर मोहल्ला में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान झामुमो कोडरमा के सचिव पवन माइकल कुजुर ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि आज जिस तरह से युवा वर्ग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहा है, वह संगठन को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी झारखंड के विकास को नई दिशा देगी।

Koderma News: कोडरमा में युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता 1

सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमेश कुमार ठाकुर, सिकन्दर कुमार, कृष्णा कुमार, सौरभ सागर, अशोक शर्मा, अंकित राज, सौरभ शर्मा, मुकेश ठाकुर, रमेश कुमार शर्मा, विकास कुमार, राजकुमार शर्मा, आफताब आलम सहित कई युवा शामिल रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।